राज्य सरकार के निर्देश के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। जिला कोषालयों में अब मैनुअल तरीके से चालान लेने की प्रक्रिया खत्म कर दी जाएगी और पूरी व्यवस्था डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो जाएगी।
.jpg)
इस नई व्यवस्था को समझाने के लिए सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टांप वेंडर और बैंक प्रतिनिधियों को ओटीसी (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालान जमा करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई।
बैरनबाजार स्थित शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक में आयोजित इस कार्यशाला में बताया गया कि मैनुअल सिस्टम में गलती की संभावना ज्यादा रहती थी, लेकिन ऑनलाइन चालान से यह समस्या खत्म हो जाएगी। सही मद का चयन करना आसान होगा और इससे बैंक व कोषालय में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि नए वित्तीय वर्ष से संचालनालय कोष एवं लेखा विभाग द्वारा यह बदलाव लागू किया जा रहा है। अब ई-कोष पोर्टल के जरिए ई-चालान मॉड्यूल से चालान जमा किया जा सकेगा, जिसमें डाटा सीधे बैंक तक ऑनलाइन पहुंच जाएगा।
अगर आप भी किसी तरह का सरकारी चालान जमा करते हैं, तो समय रहते इस नए सिस्टम को समझ लें। ऐसी ही जरूरी लोकल अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


