विज्ञापन

छग : 3 साल बाद खुला मौत का राज! विवाद सुलझाने बुलाया शख्स ही निकला कातिल, 35 तोला सोना और 10 लाख लेकर हुआ था गायब

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में सालों पुराना एक चर्चित मामला आखिरकार खुल गया है। संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए जिस शख्स को बुलाया गया, वही सबसे बड़ा गुनहगार निकला।

टिकरापारा थाना क्षेत्र में साल 2021 में हुए शकुंतला देवी मामले की गुत्थी अब जाकर सुलझी है। इस मामले में रायपुर पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इसका राजफाश किया है।

हिस्ट्रीशीटर ने 35 तोला सोना और 10 लाख लूटे

पुलिस ने अहमदाबाद के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अजय कुमार उर्फ लक्ष्मीसागर उर्फ राजनारायण मिश्रा को पकड़ा है। आरोपी को लाने के लिए रायपुर पुलिस की टीम गुजरात रवाना हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, शकुंतला देवी ने पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाने के लिए आरोपी से चार लाख रुपये में सौदा किया था। आरोपी और उनका बेटा पहले एक अस्पताल में साथ काम कर चुके थे। सौदे के तहत आरोपी ने 10 हजार रुपये एडवांस लिया, लेकिन काम करने के बजाय गायब हो गया।

जब महिला उसे तलाशते हुए उसके गांव पहुंची, तब आरोपी ने लूट के इरादे से रायपुर आकर वारदात को अंजाम दिया।

अक्टूबर 2021 में पटेल चौक स्थित मकान में शकुंतला देवी का शव मिला था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथी केतन उर्फ केटी के साथ मिलकर महिला का गला दबाया और घर से 10 लाख रुपये और करीब 35 तोला सोना लेकर फरार हो गया।

पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल और आधार कार्ड इस्तेमाल करना बंद कर दिया था और लगातार गोवा, मुंबई और अहमदाबाद में ठिकाने बदलता रहा। लूटा गया सोना उत्तर प्रदेश के कौशांबी में खपाया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J