विज्ञापन

दुर्ग में ट्रेन के अंदर हड़कंप! बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में यात्रियों से जबरन वसूली, RPF ने 12 किन्नरों को दबोचा!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में यात्रियों को परेशान करने की लगातार शिकायतों के बाद RPF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किन्नरों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही थी। इसी दौरान रेलवे सुरक्षा बल को सूचना मिली कि कुछ किन्नर अलग-अलग कोच में घूमकर यात्रियों से जबरन पैसे मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर यात्रियों को परेशान किया जा रहा था।


दुर्ग में RPF कार्रवाई: बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस में 12 किन्नर पकड़े गए

शिकायत मिलते ही RPF दुर्ग की टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही ट्रेन दुर्ग स्टेशन पहुंची, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 12 किन्नरों को हिरासत में ले लिया। यात्रियों ने पहले ही लिखित और मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें जबरदस्ती पैसे मांगने और दबाव बनाने की बात कही गई थी।

RPF अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

फिलहाल पूछताछ के बाद जरूरी दस्तावेज तैयार कर मामले को न्यायालय में भेज दिया गया है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि ट्रेनों में इस तरह यात्रियों को परेशान करने और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J