विज्ञापन

छग : 1800 रुपए और मोबाइल पासवर्ड का झगड़ा पड़ा भारी, दोस्तों ने ही कर दी दोस्त की ह-त्या!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली 1800 रुपए और मोबाइल विवाद ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया। गुस्से में दो युवकों ने अपने ही दोस्त की जा-न ले ली।

मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बंदोरा निवासी विनोद वर्मा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा राहुल कुर्मी (25) “राहुल ऑटो” नाम से धुलाई मशीन सेंटर चलाता था। 28 मार्च की सुबह वह मजदूर तलाशने निकला था।


इसी दौरान गांव के हरिहर यादव के घर के पास उसके दोस्त रवि साहू ने विनोद को सूचना दी कि राहुल की घर के पास मा-रे जाने की खबर है। जब परिवार मौके पर पहुंचा, तो राहुल का शव घर के पास पड़ा मिला।

शव पर गले को दबाने और सिर-चेहरे पर ईंट से चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि कपड़े से गला दबाने के बाद ईंट से वार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। संदेह के आधार पर राहुल के दोस्त इंद्र कुमार गबेल (35) और नारायण यादव (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में इंद्र कुमार ने बताया कि राहुल ने उसके पॉकेट से 1800 रुपए निकाल लिए थे और मोबाइल का पासवर्ड भी बदल दिया था। वहीं नारायण यादव को शक था कि उसके भाई का मोबाइल भी राहुल ने ही लिया है।

28 मार्च की शाम करीब 4 बजे दोनों आरोपी राहुल के घर पहुंचे और पैसों व मोबाइल को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गुस्से में दोनों ने मिलकर राहुल का कपड़े से गला दबा दिया। इसके बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी जा-न ले ली।

पुलिस ने सबूत जुटाने और आरोपियों के कबूलनामे के बाद 29 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J