विज्ञापन

बिजली बिल में नई स्ट्रेटजी लागू! अब समय के हिसाब से बदलेंगी दरें, स्मार्ट मीटर वालों को बड़ा फायदा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब बिजली का बिल चुकाना पहले जैसा नहीं रहेगा। समय के हिसाब से आपकी जेब पर असर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में जल्द ही ऐसी व्यवस्था लागू होने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा मिल सकता है।

दरअसल, पड़ोसी राज्य बिहार में 1 अप्रैल 2026 से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ लागू किया जा रहा है। इस सिस्टम में दिन के अलग-अलग समय पर बिजली की दरें अलग होंगी।


मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी कदम के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने का मौका मिलेगा।

टाइम ऑफ डे यानी TOD टैरिफ का मतलब है कि बिजली की कीमत समय के अनुसार तय होगी। जब मांग ज्यादा होगी, तब दरें बढ़ेंगी और जब मांग कम होगी, तब कीमत घट जाएगी।

ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव के मुताबिक, पीक समय में लोड कम करने के लिए उपभोक्ताओं को रियायत और जागरूकता संदेश देने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

नई व्यवस्था में दिन को तीन अलग-अलग समय स्लॉट में बांटा गया है। करीब 87 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली इस्तेमाल करने पर सामान्य दर से करीब 20 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

वहीं, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक उपयोग करने पर करीब 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर उपभोक्ता वाशिंग मशीन, गीजर, पानी की मोटर या प्रेस जैसे भारी उपकरण दिन के समय चलाते हैं, तो बिजली बिल में आसानी से बचत कर सकते हैं।

स्मार्ट मीटर और डिजिटल ऐप्स की मदद से उपभोक्ता अपनी खपत पर नजर रख सकेंगे और सही समय पर उपयोग करके खर्च कम कर पाएंगे।

यह नियम फिलहाल उन्हीं उपभोक्ताओं पर लागू होगा, जिनके यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इससे बिजली ग्रिड पर दबाव कम होगा और कटौती की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

बता दें कि पहले भी 10 किलोवॉट से ज्यादा खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए TOD सिस्टम का प्रावधान किया गया था, लेकिन स्मार्ट मीटर का काम पूरा न होने के कारण यह लागू नहीं हो पाया था। अब सितंबर तक इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J