विज्ञापन

किराए’ पर पति देने का अनोखा मामला! बेवफाई से टूटी पत्नी ने तलाक की जगह निकाला चौंकाने वाला रास्ता, 85 हजार रु. मासिक रखा किराया!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने बेवफा पति को तलाक देने के बजाय ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस घटना में पत्नी ने अपने पति को ही ‘किराए’ पर देने का प्रस्ताव रख दिया।

मामला थाईलैंड का बताया जा रहा है, जहां खुन क्वांग नाम की महिला ने एक टीवी शो में अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पुलिस अधिकारी पति का लंबे समय से किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था और वह उसी के साथ रहने भी लगा था। दोनों की शादी कॉलेज के समय हुई थी और उनका एक बच्चा भी है।


Thailand Wife Rents Husband Viral Case

महिला के अनुसार, साल 2025 तक सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अचानक एक अज्ञात महिला सोशल मीडिया पर उनके पति को फॉलो करने लगी। इसके बाद पति का व्यवहार बदलने लगा। वह देर से घर आने लगा और फोन उठाने से बचने लगा। एक दिन उसने घर आकर परिवार छोड़ने की बात तक कह दी।

संदेह बढ़ने पर महिला ने एक निजी जासूस की मदद ली, जिसके लिए उसने रोजाना बड़ी रकम खर्च की। जांच में पता चला कि पति किसी अन्य स्थान पर जा रहा है। इसके बाद जब पत्नी ने सामना किया तो पति ने स्वीकार किया कि दूसरी महिला से उसका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है।

महिला ने बताया कि एक रात पति खुद ही उठकर उस महिला को याद करने लगा। पत्नी ने खुद उसके सामने फोन करवाया और पूरी बातचीत सुनी। इससे साफ हो गया कि रिश्ता अभी भी जारी है और पति दूसरी महिला को उम्मीद दे रहा है।

इसके बाद पत्नी ने एक अनोखा प्रस्ताव रखा। उसने कहा कि अगर दूसरी महिला उसके पति के साथ रहना चाहती है, तो उसे हर महीने 30,000 बात (करीब 85 हजार रुपये) देना होगा, जिसे ‘किराया’ माना जाएगा। हालांकि उसने तलाक देने से साफ इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि प्रेमिका इस प्रस्ताव के लिए तैयार भी हो गई, लेकिन पति ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पत्नी ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कराया।

कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह का समझौता थाईलैंड में मान्य नहीं है, क्योंकि यह वहां के कानून और सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J