विज्ञापन

भिलाई : रात में ड्यूटी जा रहे ट्रेन मैनेजर से झपटमारी, मोबाइल-नकदी ले उड़े बदमाश, इलाके में दहशत!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार इलाके में देर रात हुई झपटमारी की घटना ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। ड्यूटी पर जा रहे रेलवे के ट्रेन मैनेजर को बदमाशों ने रास्ते में रोककर निशाना बना लिया और कुछ ही पलों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के हरिनगर कातुलबोर्ड निवासी ए. नारायण राव (56) रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर चरोदा में पदस्थ हैं। 26 मार्च की रात करीब 1:30 बजे वे अपने घर से एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकले थे।

भिलाई झपटमारी केस – रात में ट्रेन मैनेजर से मोबाइल और नकदी लूट

रात करीब 1:45 बजे जैसे ही वे खुर्सीपार के तेलहा नाला के पास पहुंचे, दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। वाहन रुकते ही बदमाशों ने तेजी से झपट्टा मारते हुए उनकी जेब से मोबाइल और पर्स छीन लिया।

इस दौरान करीब 5 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन, 1200 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आई कार्ड और उम्मीद कार्ड भी ले गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ ही नहीं पाए।

घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर खुर्सीपार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पीड़ित ने बताया कि अगर आरोपी सामने आएं तो वह उन्हें पहचान सकता है, जिससे पुलिस को जल्द कार्रवाई की उम्मीद है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J