विज्ञापन

रायपुर : AC कोच में लड़कियों का खतरनाक खेल! वंदे भारत ट्रेन से 24 किलो गांजा ट्रॉली बैग में ले जा रहीं थीं छिपाकर, गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां देश की हाई-प्रोफाइल ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में नशे की तस्करी करते हुए दो युवतियों को पकड़ा गया। इस घटना ने यात्रियों के बीच भी हलचल मचा दी।

जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस के AC 2 कोच में दो युवतियां ट्रॉली बैग में गांजा लेकर सफर कर रही थीं। आरोपियों की पहचान नीलम राठौर और रीना वर्मा के रूप में हुई है, जो तिफरा बिलासपुर की रहने वाली हैं।

Vande Bharat Ganja Smuggling Case

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां विशाखापट्टनम से गांजा लेकर आ रही थीं। उनके पास से कुल 24 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई को NCB और RPF की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

युवतियों ने नशे को ट्रॉली बैग में इस तरह छिपाकर रखा था कि देखने में वह सामान्य सामान जैसा लगे। लेकिन जब बैग की जांच की गई तो उसमें सिर्फ गांजा ही भरा मिला, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

दिखने में दोनों लड़कियां कम उम्र की और सामान्य लग रही थीं, जिससे किसी को शक नहीं हुआ। मीडिया के सामने आने पर वे अपना चेहरा छिपाती नजर आईं।

गौरतलब है कि गां*जा एक प्रकार का नशा है, जिसका लंबे समय तक सेवन व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। भारत में NDPS कानून के तहत इसकी खेती, बिक्री और सेवन अवैध है, जबकि कुछ देशों में इसे वैध माना गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J