दुनिया में कई ऐसी चींटियां मौजूद हैं, जिनका जहर बेहद तेज असर करता है। कुछ के डंक से असहनीय दर्द होता है, तो कुछ मामलों में यह इंसानों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
इसके बाद आती है बुलेट चींटी, जिसका नाम ही इसके दर्द को बयां करता है। इसका डंक गोली लगने जैसा महसूस होता है और दर्द करीब 24 घंटे तक बना रह सकता है। इसके जहर से शरीर में सूजन, दिल की धड़कन तेज होना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
मध्य अमेरिका में पाई जाने वाली बुलहॉर्न बबूल चींटी भी बेहद आक्रामक होती है। यह छोटी जरूर होती है, लेकिन इसका डंक काफी तेज होता है और इससे शरीर में गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है।
फायर आंट यानी लाल चींटी की दुनिया भर में सैकड़ों प्रजातियां हैं। इनके काटने पर ऐसा महसूस होता है जैसे त्वचा पर आग सी लग गई हो। हालांकि यह इंसानों के लिए हर बार जानलेवा नहीं होती, लेकिन छोटे जीवों के लिए बेहद खतरनाक होती है।
फ्लोरिडा हार्वेस्टर चींटी आमतौर पर शांत रहती है, लेकिन अगर इसे छेड़ा जाए तो यह तुरंत हमला कर देती है। इसके डंक से तेज जलन और सूजन हो सकती है।
वहीं ग्रीन ट्री आंट पेड़ों पर बड़े समूह में रहती है। ये जोर से काटती हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कुछ जगहों पर इन्हें खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।सोर्स: (a-z-animals.com)
ऐसी ही दिलचस्प और ज्ञानवर्धक खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



