विज्ञापन

चोर का अजीब कारनामा! चाँदी का ब्रेसलेट निगलकर बचने चला था चोर, पुलिस ने 2 दिन बाद ऐसे की रिकवरी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी, बरेली से एक ऐसा चोरी का मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आरोपी ने सबूत छुपाने के लिए जो तरीका अपनाया, वह सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

जानकारी के मुताबिक, बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में 30 मार्च की रात एक घर में दीवार फांदकर चोरी की गई। चोर बुलेट बाइक, 42 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे।


रेली चोरी केस में बरामद ब्रेसलेट

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यक्ष ऐप की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई और हजियापुर निवासी सिकंदर उर्फ छोटा को पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को शक हुआ कि चोरी किया गया ब्रेसलेट आरोपी ने निगल लिया है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे में उसके पेट में ब्रेसलेट होने की पुष्टि हुई।

आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा और शौच के लिए जाने से बचता रहा। डॉक्टरों की निगरानी में उसे दवा दी गई और करीब दो दिन के इंतजार के बाद उसने शौच किया।

इसी दौरान पुलिस ने पूरी निगरानी रखते हुए ब्रेसलेट को बरामद कर लिया। इस तरह पुलिस ने एक अनोखे तरीके से चोरी का सामान वापस हासिल किया।

सीओ पंकज श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी सिकंदर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।मामला सामने आते ही चर्चा और हैरानी का विषय बन गया है|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J