सरकार के इस फैसले के बाद अब कोई भी व्यक्ति बिना एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकता है। इसके लिए सिर्फ एक फोटो-ID जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी दिखानी होगी और तुरंत सिलेंडर मिल जाएगा।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। इसी को देखते हुए सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बेचे जा चुके हैं, जबकि 4 अप्रैल को ही 90 हजार यूनिट्स की बिक्री हुई।
प्रवासियों की मदद के लिए HPCL के चुनिंदा आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। यहां से लोगों को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी और सिलेंडर लेने में मदद मिल रही है।
घरेलू गैस की मांग भी लगातार बढ़ रही है। एक ही दिन में 51 लाख से ज्यादा डोमेस्टिक सिलेंडरों की डिलीवरी की गई है, जिसमें 95% बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हुई है।
वहीं, सप्लाई की स्थिति का फायदा उठाने वालों पर सरकार सख्त नजर रखे हुए है। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 1,400 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस जारी किए गए हैं और 36 एजेंसियों को सस्पेंड किया गया है।
सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल गैस सप्लाई में 30% तक कटौती कर दी है। हालांकि, फर्टिलाइजर प्लांट्स को 6 अप्रैल से 90% गैस सप्लाई मिलने लगेगी।
ध्यान रखें कि हमेशा ऑथोराइज्ड एजेंसी से ही सिलेंडर लें। यह 5Kg सिलेंडर फ्री ट्रेड मार्केट का हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य घरेलू सिलेंडर से अलग हो सकती है। सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट से मिलेगा सिलेंडर?
5Kg सिलेंडर लेने के लिए आपको सिर्फ कोई एक पहचान पत्र दिखाना होगा। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी शामिल है। केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी वैध पहचान पत्र मान्य होगा।
किन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद?
यह छोटा सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है:
– स्टूडेंट्स और बैचलर, जो अकेले रहते हैं और कम खाना बनाते हैं
– प्रवासी मजदूर, जिनके पास स्थायी एड्रेस प्रूफ नहीं होता
– बैकअप के तौर पर, जब बड़ा सिलेंडर अचानक खत्म हो जाए
– पिकनिक या ट्रैवल के दौरान, क्योंकि इसे ले जाना आसान होता है
कीमत कितनी है?
– नया कनेक्शन (सिलेंडर + गैस + रेगुलेटर): ₹1,500 से ₹2,200 के बीच
– सिर्फ गैस रिफिल (5Kg): ₹500 से ₹650 के बीच
(कीमत शहर और कंपनी के हिसाब से बदल सकती है)
कैसे खरीदें 5Kg सिलेंडर?
– सबसे पहले नजदीकी गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप या बड़ी किराना दुकान पर जाएं
– नया कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ एक फोटो-ID की कॉपी दें
– सिलेंडर, रेगुलेटर और गैस की कीमत का भुगतान करें
– सभी प्रक्रिया पूरी होते ही आपको तुरंत भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा
रिफिल और बुकिंग कैसे करें?
जब गैस खत्म हो जाए, तो खाली सिलेंडर देकर नया भरवा सकते हैं। कई शहरों में ऑनलाइन ऐप के जरिए भी बुकिंग की सुविधा मिल रही है।
ऐसी ही जरूरी और काम की खबरों के लिए जुड़े रहें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



