विज्ञापन

छग : 7 साल के बच्चे को नहाते देख बिगड़ी नीयत! गलत हरकत के बाद ले ली जान , 2 दिन बाद कुएं में मिला शव, 19 वर्षीय हैवान गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल के मासूम के साथ गलत हरकत के बाद उसकी जान ले ली गई। दो दिन तक लापता रहने के बाद बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगानाला के आश्रित ग्राम गणेशपुर का है। बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल की दोपहर मासूम आयान अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। रोज की तरह सभी बच्चे साथ गए थे, लेकिन नहाने के बाद बाकी बच्चे तो घर लौट आए, जबकि आयान वापस नहीं पहुंचा


काफी देर तक जब आयान घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास, रिश्तेदारों और गांव में हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच जानकारी मिली कि आयान को आखिरी बार पड़ोसी युवक रंजीत कुमार (19) के साथ देखा गया था, जो उसे अपने साथ ले गया था।

3 अप्रैल को भी बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर गांव में बैठक बुलाई गई। इस दौरान शक के आधार पर रंजीत से पूछताछ की गई, लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा, जिससे शक और गहरा गया।

4 अप्रैल को थाना प्रभारी नागेश तिवारी गांव पहुंचे और सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में आखिरकार आरोपी टूट गया और उसने सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्चे का शव पड़ोसी गांव करतली के खेत में बने कुएं में है।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर 12 फीट गहरे कुएं से बच्चे का शव बरामद कर लिया। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की हालत में तालाब पहुंचा था, जहां उसने बच्चे को नहाते देखा और उसकी नीयत बिगड़ गई। वह उसे बहलाकर सुनसान जगह पर ले गया और गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी घबरा गया और बच्चे के सिर पर पत्थर से चार बार वार कर उसकी जा*न ले ली।

घटना के बाद उसने सबूत छुपाने के लिए शव को कुएं में फेंक दिया और ऐसे लौट आया जैसे कुछ हुआ ही न हो।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और गम का माहौल है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J