दिल्ली में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने ऐलान किया कि वे आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस कदम को अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सफर का अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चड्ढा ने बताया कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसद एक साथ BJP में विलय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस संबंध में राज्यसभा चेयरमैन को आधिकारिक जानकारी दे दी गई है, जिससे दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का खतरा नहीं रहेगा।
इस बड़ी टूट में कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने 15 सालों तक मेहनत से खड़ा किया, वह अब अपने मूल आदर्शों से भटक चुकी है। उनके मुताबिक, अब पार्टी देशहित के बजाय निजी फायदों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वे भारी मन से पार्टी छोड़कर जनता के करीब जाने का फैसला ले रहे हैं।
चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने कई साहसिक फैसले लिए हैं। इसी सोच के साथ उन्होंने BJP में शामिल होने का निर्णय लिया है।
वहीं, डॉ. संदीप पाठक ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि 10 साल तक पार्टी का हिस्सा रहने के बाद यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन परिस्थितियां अब पहले जैसी नहीं रहीं।
इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ताकत लगभग खत्म होने की स्थिति में पहुंच सकती है, जबकि BJP और मजबूत होगी। इसका असर दिल्ली और पंजाब की राजनीति पर भी पड़ने की संभावना है और आने वाले चुनावों में केजरीवाल की राजनीति के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

