विज्ञापन

प्रसव के दौरान बड़ी लापरवाही! नवजात का शरीर हुआ अलग, मां की हालत बिगड़ी, 2 घंटे में बची जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। प्रसव के दौरान हुई बड़ी लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली, जबकि महिला की स्थिति भी बेहद गंभीर हो गई थी।

मामला कुदरहा सीएचसी का है, जहां प्रसव के दौरान स्टाफ की कथित लापरवाही सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मुरादपुर गांव निवासी नीरज कुमार की पत्नी प्रेमा देवी को 8 अप्रैल को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही बच्चे के पैर बाहर आने लगे।

बस्ती अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का मामला
अस्पताल पहुंचते ही स्थिति संभालने के बजाय जल्दबाजी की गई। आरोप है कि स्टाफ नर्स ने महिला को इंजेक्शन देने के बाद एंबुलेंस में ही बच्चे को बाहर खींचने की कोशिश की। इसी दौरान गंभीर स्थिति बन गई और नवजात ध-ड़ से अ-ल-ग हो गया जिससे उसकी जान चली गई, जबकि उसका सिर मां के गर्भ में ही फंसा रह गया।

इस हालत को देखकर अस्पताल स्टाफ घबरा गया और महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि वहां भी समय पर इलाज शुरू नहीं हुआ और पैसे लिए गए। इसके बाद परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज में महिला की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया। करीब 2 घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में जहां बच्चा पैरों की ओर से आता है, स्थिति बेहद संवेदनशील होती है और इसमें खास सावधानी जरूरी होती है।

पीड़ित परिवार ने इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी रिपोर्ट मंगाने की बात कही है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla