अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सामने आए इस अनोखे मामले में लग्जरी कारों को नुकसान पहुंचाने के लिए एक अजीब तरीका अपनाया गया। आरोपियों ने एक व्यक्ति को भालू का कॉस्ट्यूम पहनाया और उसे रोल्स-रॉयस घोस्ट और दो मर्सिडीज कारों के अंदर भेजा गया। वहां उसने कार की सीटों और अंदरूनी हिस्सों को इस तरह फाड़ा कि लगे जैसे किसी जंगली जानवर ने हमला किया हो।
इसके बाद आरोपियों ने बीमा कंपनियों को बताया कि उनकी गाड़ियों पर भालू ने अटैक किया है। अपने दावे को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने वीडियो भी पेश किया, जो शुरुआत में बिल्कुल असली लगा। इसी आधार पर करीब 1.42 लाख डॉलर यानी लगभग 1.2 करोड़ रुपये का क्लेम किया गया।
लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। जांच एजेंसियों को इस कहानी में गड़बड़ी नजर आई। कैलिफोर्निया इंश्योरेंस डिपार्टमेंट ने “ऑपरेशन बेयर क्लॉ” के तहत जांच शुरू की। CCTV फुटेज और वीडियो एनालिसिस की मदद से धीरे-धीरे सच्चाई सामने आई।
जांच में खुलासा हुआ कि कथित भालू कोई जानवर नहीं, बल्कि इंसान था। 8 जनवरी 2024 को लेक एरोहेड इलाके में इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मांस काटने वाले चाकुओं का इस्तेमाल कर सीटों को इस तरह नुकसान पहुंचाया, जिससे यह पूरी तरह असली लगे।
2024 में ही इस पर शक गहरा गया और जांच तेज कर दी गई। आखिरकार नवंबर 2024 में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अल्फिया जकरमैन, रूबेन टैमरज़ियन और वाहे मुरादखान्यान दोषी पाए गए। तीनों ने आरोप स्वीकार करते हुए नो कॉन्टेस्ट की दलील दी।
अप्रैल 2026 में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीनों को 180 दिनों की जेल (वीकेंड जेल प्रोग्राम) की सजा दी। साथ ही दो साल की प्रोबेशन और नुकसान की भरपाई का आदेश भी दिया गया। दो आरोपियों को 50,000 डॉलर से ज्यादा रकम वापस करनी होगी। चौथे आरोपी अरारात चिरकिनियन का मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है।
इंश्योरेंस कमिश्नर ने भी इस मामले को बेहद असामान्य बताया और कहा कि जांच एजेंसियों की सतर्कता से सच्चाई सामने आ सकी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

