मामला दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है, जहां वैशाली नगर निवासी अनामिका उपाध्याय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बाबा साहेब को लेकर अभद्र टिप्पणी की। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया।
रविवार को बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान कई महिलाएं थाने के अंदर तक पहुंच गईं और जोरदार नारेबाजी करने लगीं। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही, लेकिन पुलिस ने हालात को संभाल लिया।
लोगों का आरोप है कि युवती लगातार सोशल मीडिया पर एक समाज को निशाना बनाकर वीडियो बना रही थी। इस बार उसने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
इस पूरे मामले में मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट से यह पोस्ट सामने आई थी। शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो जैसे सबूत भी पुलिस को सौंपे गए।
शिकायत में यह भी कहा गया कि इस तरह की पोस्ट समाज में गलत संदेश देती है और जातिवादी सोच को बढ़ावा देती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
रविवार को इस मुद्दे को लेकर मूल निवासी संघ, भीम आर्मी और अन्य संगठनों के लोग भी थाने पहुंचे। सभी ने एक स्वर में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा साहेब का देश और समाज के लिए योगदान बहुत बड़ा है, इसलिए उनके खिलाफ ऐसी टिप्पणी अस्वीकार्य है।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इधर, राजनांदगांव में भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। वहां भी समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

