विज्ञापन

भिलाई में सिगरेट नहीं देने पर भड़का खूनी बवाल! कैरम सेंटर बना जंग का मैदान, लात-घूंसे से पीटा, धारदार चीज से हमला, VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक छोटी सी बात ने अचानक बड़ा रूप ले लिया। सिगरेट नहीं देने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लात-घूंसे और हले तक पहुंच गया। घटना का VIDEO भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मोहम्मद वसीम, जो मेला-मंडई में परदा बेचने का काम करता है, 7 अप्रैल को अहमद नगर कैम्प-02 में बड़ी मस्जिद के पास अयाज अहमद सिद्दीकी के कैरम सेंटर में बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और उससे सिगरेट मांगने लगे।

भिलाई कैरम सेंटर विवाद

वसीम ने साफ कहा कि यह उसकी दुकान नहीं है और सिगरेट दुकान वाले से मांग लें। बस इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ते ही युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने बाकी साथियों को भी मौके पर बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर वसीम के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाया और धारदार नुकीली चीज से भी हला किया। इस दौरान वसीम के पीठ, हाथ, पेट, पैर और चेहरे पर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रफिक, वसीम कुरैशी उर्फ कालू और रज्जा अहमद उर्फ पप्पू शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई धारदार नुकीली वस्तु और एक पानी की बोतल भी जब्त की है।

फिलहाल सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- 22 साल की उम्र में 3 बीवी और 7 बच्चों का बाप… चौथी के चक्कर में आशिक मिजाज पति ने तीसरी पत्नी का किया मर्डर



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J