घटना सेक्टर-6 स्थित जुबली पार्क के पास रात करीब 8:30 बजे की है। एक महिला रोज की तरह पैदल टहल रही थी, तभी पीछे से आए एक युवक ने अचानक उसके गले से चेन छीन ली और भागने लगा।
महिला की आवाज सुनते ही मौके से गुजर रहे CSP सत्य प्रकाश तिवारी अपनी टीम के साथ तुरंत एक्टिव हो गए। उन्होंने बिना समय गंवाए आरोपी का पीछा किया।
कुछ ही दूरी पर पुलिस टीम ने दौड़कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर महिला की चेन भी उसके पास से बरामद कर ली गई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान हर्ष चंद्राकर (22 वर्ष), निवासी खुर्सीपार, भिलाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अचानक वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण बच नहीं सका।
पुलिस आरोपी को थाने ले गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लगातार पेट्रोलिंग के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



