बताया जा रहा है कि रात करीब 12:30 बजे प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ नेहरू नगर स्थित किराए के मकान में मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और सिगरेट मांगी। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
.jpg)
कुछ देर बाद वही युवक दोबारा लौटा और फिर से विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी के बाएं पसली और उसके साथी के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
मामले की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस हरकत में आई और थाना सुपेला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए आरोपी की पहचान कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान आलोक रामटेके (19 वर्ष), निवासी अटल आवास, नेहरू नगर, सुपेला के रूप में हुई है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथ-यार भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में सुपेला थाना पुलिस की भूमिका अहम रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि छोटे विवादों को बढ़ने न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


