विज्ञापन

भिलाई में नौकरी के लिए आत्मानंद स्कूल में ज्वाइनिंग लेने पहुंची युवती, नियुक्ति पत्र निकला फर्जी , आदेश में 11और नाम शामिल , जांच शुरू

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंची एक युवती के साथ बड़ा झांसा हो गया। ज्वाइनिंग के लिए पहुंचते ही उसका नियुक्ति पत्र फर्जी निकला, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम स्कूल, जे.पी. नगर कैम्प-2 में यह मामला सामने आया। श्वेता कौर नाम की अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर स्कूल पहुंची थी, लेकिन दस्तावेजों की जांच में कई गड़बड़ियां सामने आ गईं।

Fake Appointment Letter Case Bhilai

स्कूल की प्रिंसिपल सुधा कुर्रे ने बताया कि नियुक्ति पत्र में पद का स्पष्ट उल्लेख नहीं था और पूरा दस्तावेज संदिग्ध फॉर्मेट में था। गहराई से जांच करने पर यह साफ हो गया कि यह एक फर्जी आदेश है।

मामले की जानकारी तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी गई। दस्तावेज व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए, जहां जांच में यह एडिटेड और नकली पाया गया। इसके बाद युवती की ज्वाइनिंग तत्काल रोक दी गई।

फर्जी आदेश में कुल 11 अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे, जिनमें हिंदी के 3, अंग्रेजी के 6 और वाणिज्य के 2 नाम दर्ज थे। हालांकि, इनमें से केवल अंग्रेजी विषय की अभ्यर्थी श्वेता कौर ही ज्वाइनिंग के लिए स्कूल पहुंची थी।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा ने साफ कहा कि यह नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने बताया कि इसमें लगा डिजिटल साइन भी असली नहीं, बल्कि स्कैन की गई कॉपी है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया जारी नहीं है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत की गई है और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कौन है और कहीं कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को अलर्ट जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी नियुक्ति आदेश को स्वीकार न करें।

अगर आप भी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो सतर्क रहें और हर दस्तावेज की जांच जरूर करें। ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J