भिलाई-3 के ग्राम करसा में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध जताया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि शताक्षी गैस एजेंसी से सिलेंडर की सप्लाई होती है, लेकिन नियमित सप्लाई नहीं मिल रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
लोगों का आरोप है कि एजेंसी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ रहा है। कुछ दिन पहले इसी एजेंसी में बाउंसर द्वारा ग्राहकों के साथ मा-रपी-ट की घटना भी सामने आई थी, जिससे पहले से ही नाराजगी थी।
इसी गुस्से के बीच ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम समाप्त कराया।
प्रशासन ने ग्रामीणों को जल्द गैस सप्लाई सुधारने का भरोसा दिलाया है और एजेंसी को भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हट गए।
हालांकि ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो वे फिर से आंदोलन करेंगे और इस बार बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

