विज्ञापन

भिलाई में पानी बना ज%$#ह%र! खुर्सीपार के वार्डों में केमिकल वाला गंदा पानी, लोग परेशान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या ने अब खतरनाक रूप ले लिया है। खुर्सीपार इलाके के कई वार्डों में लोगों को जो पानी मिल रहा है, वह इतना गंदा और केमिकल युक्त है कि उपयोग करना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ जल संकट है, तो दूसरी तरफ जो पानी मिल रहा है, वह पूरी तरह दूषित है। हालत यह है कि इस पानी का किसी भी काम में इस्तेमाल करना संभव नहीं है।

Bhilai Khursipar Contaminated Water Crisis

रहवासियों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार निगम आयुक्त और कलेक्टर से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

खुर्सीपार के रहने वाले गोपाल के अनुसार, यह इलाका औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कंपनियां अपने वेस्ट का सही तरीके से निपटान नहीं कर रही हैं। यही केमिकल युक्त गंदा पानी भूजल में मिल रहा है, जिससे बोरिंग का पानी भी खराब हो चुका है।

कई जगहों पर पानी में डामर और तेल जैसी परत साफ दिखाई दे रही है। इस वजह से लोगों में किडनी और हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो यह समस्या बड़ी स्वास्थ्य आपदा बन सकती है।

इससे पहले गौतम नगर और सेक्टर-7 में पीलिया और डायरिया के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

वर्तमान में हजारों लोग इस समस्या से प्रभावित हैं और पीने के पानी के लिए टैंकर या बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla