विज्ञापन

दुर्ग : "गर्लफ्रेंड बेहोश है" BF ने112 कॉल कर बोला!फिर खुला राज… अफेयर के शक में किराए के रूम में बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को मार डाला! दोनों पढ़ते थे साथ..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अफेयर के शक ने एक रिश्ते को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया। एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को गुस्से में आकर मार डाला और फिर खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दे दी।

मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृत युवती की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) के रूप में हुई है, जो खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी और दुर्ग में पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का निवासी है। दोनों की पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी।

दुर्ग में अफेयर शक में गर्लफ्रेंड की हत्या

बताया जा रहा है कि यूनेश्वरी पुलगांव में किराए के मकान में रहती थी, जबकि कार्तिक सुभाष नगर में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

हालांकि, रिश्ते में शक ने जगह बना ली थी। कार्तिक को संदेह था कि यूनेश्वरी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शुक्रवार (17 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे कार्तिक, यूनेश्वरी को अपने कमरे पर लेकर पहुंचा। वहां एक बार फिर दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। गुस्से में आकर कार्तिक ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जब टीम मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड बेहोश हो गई है। पुलिस टीम ने युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिससे मामले की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla