विज्ञापन

भिलाई में जन्मदिन पार्टी से लौटते युवकों पर चाकू से हमला, 3 घायल… मोबाइल छीनकर फरार हुए बदमाश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सेक्टर-6 इलाके में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना में तीन युवक घायल हो गए, वहीं एक युवक का मोबाइल भी छीन लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, रूआंबांधा निवासी प्रमोद कुमार बंजारे अपने दोस्तों के साथ 9 अप्रैल की रात कोहका में दोस्त समीर डहरिया का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। सभी युवक तीन अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे और घर की ओर जा रहे थे।

भिलाई सेक्टर-6 में युवकों पर हमला, जन्मदिन पार्टी से लौटते वक्त घटना

रात करीब 12:30 बजे, जेपी चौक से 2.5 मिलियन चौक के बीच सेक्टर-6 सी मार्केट मछली बाजार के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी गाड़ी के पास खतरनाक तरीके से कट मार दिया। इस पर जब युवकों ने टोका, तो मामला बढ़ गया।

देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज में बदल गया और आरोपियों ने धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया। इस हमले में प्रमोद बंजारे के पैर और पेट के नीचे चोट आई, जबकि उसके साथी सोमनाथ के हाथ और डिकांत के जांघ में गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद घायल युवक किसी तरह थाने जाने के लिए निकले, लेकिन आरोपी उनका पीछा करते रहे। इसी दौरान चलते वाहन से झपट्टा मारकर सोमनाथ के हाथ से मोबाइल छीन लिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायलों को तुरंत सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद परिजनों की सलाह पर 10 अप्रैल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पीड़ित की शिकायत पर भिलाई भट्टी पुलिस ने अज्ञात तीन आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 118(1), 296, 3(5) और 304(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla