विज्ञापन

भिलाई में पीलिया का खौफ! 22 बच्चे बीमार, दूषित पानी बना वजह, 2 ICU में भर्ती

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई के सेक्टर 7 इलाके में अचानक पीलिया के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक के बाद एक बच्चों के बीमार पड़ने से पूरे वार्ड में डर का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 67 में अब तक 22 बच्चों में पीलिया के लक्षण सामने आए हैं। इनमें से 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज ICU में चल रहा है।

भिलाई सेक्टर 7 में पीलिया का प्रकोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बीमारी के पीछे सबसे बड़ी वजह दूषित पेयजल है। निवासी जया कुमारी के अनुसार पहले बच्चों को वायरल फीवर हुआ, लेकिन जांच के बाद पीलिया की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिससे पानी में बदबू आ रही है और यही संक्रमण फैलने का कारण बन रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इलाके में करीब 50 साल पुरानी पाइपलाइन जर्जर हो चुकी है, जिसके कारण सीवरेज और पीने का पानी आपस में मिल रहा है। फिलहाल अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पानी के सैंपल लिए जा रहे हैं।

निगम अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार 8 से 10 घरों से पानी के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पानी उबालकर ही पीएं।

गौरतलब है कि इससे पहले उतई नगर पंचायत के वार्ड 14 और 15 में भी गंदे पानी की वजह से पीलिया फैल चुका है, जहां एक महीने तक लगातार मरीज सामने आते रहे थे। वहीं साल 2025 में दुर्ग के गौतम नगर में भी दूषित पानी के कारण 25 लोग इस बीमारी की चपेट में आए थे।

पीलिया के लक्षणों में शुरुआत में बुखार, उल्टी, पेशाब में पीलापन, पेट खराब होना, लूज मोशन, आंखों में पीलापन, कमजोरी और भूख न लगना शामिल हैं। बीमारी की गंभीरता के अनुसार लक्षण भी बढ़ते हैं।

यह बीमारी खासतौर पर दूषित पानी से फैलती है और बारिश के मौसम में इसके मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं। पीलिया के A और E प्रकार गंदे पानी के जरिए फैलते हैं, जिन्हें हेपेटाइटिस A और E कहा जाता है।

👉 अगर आप भी अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो साफ पानी का ही उपयोग करें और ऐसी जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J