विज्ञापन

भिलाई स्टील प्लांट में धमा-का के बाद भीषण आ-ग, 2 BSP कर्मी-3 ठेका श्रमिक घा-यल, एक के पैर में फ्रैक्चर,7 से ज्यादा कर्मी घा-यल की आशंका..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया, जब पावर प्लांट के टरबाइन में तेज आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और अफरा-तफरी से भर गया, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट पीबीएस-2 के टरबाइन सेक्शन में सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Bhilai Steel Plant Fire News

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संयंत्र प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासन की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आ-ग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टर्बाइन में अचानक तेज आवाज के साथ धमा-का हुआ, जिसके बाद आ-ग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया और आसमान में दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं।

इस हादसे में 7 से ज्यादा बीएसपी कर्मियों के घा-यल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक हल्की चोटों के साथ घा-यल हुए हैं, जबकि एक कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

सभी घा-यलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों को पहले मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार दिया गया।

फिलहाल आ-ग लगने की सटीक वजह सामने नहीं आई है। शुरुआती अनुमान में तकनीकी खराबी या दबाव बढ़ने से धमा-का होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना के बाद प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रबंधन के आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J