विज्ञापन

भिलाई :एक ही दिन में 2 छात्रों ने की आत्महत्या! 11वीं की छात्रा ने लगाया मौत को गले, सुसाइड नोट छोड़ा, BCA छात्र भी मिला फंदे पर!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में शनिवार का दिन बेहद दुखद खबर लेकर आया। एक ही दिन में दो छात्रों की जिंदगियां खत्म हो गईं, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा और सवालों का माहौल है।

दुर्ग जिले के भिलाई में पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है। यहां 11वीं की छात्रा वीणा ठाकुर अपने घर में कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी मिली। सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए।

Bhilai Student Case 2026

मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपने माता-पिता, मामा-मामी और परिवार से माफी मांगी है। उसने लिखा कि “सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी।” पुलिस इस नोट और परिवार के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, वीणा ठाकुर अकलोरडीह इलाके की रहने वाली थी और शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जरवाय में पढ़ाई कर रही थी। घटना से एक दिन पहले वह अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौटी थी और सुबह पढ़ाई के लिए कमरे में गई थी।

वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। कोहका के आर्यनगर निवासी 19 वर्षीय उमेश कुमार साहू, जो रूंगटा कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था, वह भी अपने कमरे में पंखे से लटका मिला।

परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो उमेश अंदर फंदे पर मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

उमेश के पिता, जो ऑटो ड्राइवर हैं, ने बताया कि वह सुबह काम पर निकल गए थे। इसी दौरान घर से फोन आया और बेटे के बारे में जानकारी मिली। परिजनों का कहना है कि उमेश पढ़ाई में ठीक था और उस पर किसी तरह का दबाव भी नहीं था।

दोनों ही मामलों में घटना की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 15 दिनों में जिले में यह तीसरी ऐसी घटना है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J