सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी इलाके में दर्ज मामले में पुलिस ने सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस केस में कांग्रेस नेता राजू पाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, युवक पर लगातार पैसों का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।
मिली जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी सृजन कन्हैया पांडेय ने सूचना दी थी कि 28 मार्च 2026 की सुबह मोहन रामटेके (42) अपने घर में मृत अवस्था में मिले थे। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि कुछ लोग एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर वे बार-बार घर जाकर और फोन के जरिए दबाव बना रहे थे, जिससे युवक लगातार तनाव में रहने लगा था।
बताया गया कि लगातार मानसिक दबाव और परेशानी के चलते ही मोहन रामटेके ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें कांग्रेस नेता राजू पाल और सोनिया गोस्वामी का नाम दर्ज था।
सुसाइड नोट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और पहले राजू पाल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, महिला आरोपी सोनिया गोस्वामी घटना के बाद से फरार थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
6 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने गांव जेवरासिरसा में मौजूद है। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया और विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

