जानकारी के मुताबिक, इंदिरा नगर सुपेला की रहने वाली मीना चौहान (28) को 29 मार्च को एक पुराने मामले में बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया गया था। महिला थाने पहुंची और बयान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई।
लेकिन जब जांच अधिकारी एसआई नमिता टेकाम ने उसे जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा, तो महिला अचानक भड़क गई। उसने हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी से गाली-गलौज शुरू कर दी।
मामला यहीं नहीं रुका, महिला ने महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मा-रपी-ट भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 296, 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ऐसी ही आपके शहर की सटीक और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



