घटना कैंप-2 इलाके के बैकुंठधाम मंदिर के पास की है। सुबह करीब 6 बजे लोगों की नजर पेड़ पर गई, जहां एक 55 साल के व्यक्ति का शव लटका हुआ था। लोगों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी आकाश अग्रवाल के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेज दिया गया। शुरुआती तौर पर मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन जिस तरह शव के पैर जमीन से लगे हुए थे, उसे देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि क्या मृतक किसी तनाव या परेशानी में था। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
वहीं, दुर्ग के गया नगर में एक अन्य मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 साल के विशाल गुप्ता द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम के मामले में उसकी पत्नी, साले और मामा-ससुर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च 2026 को विशाल ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। जांच के दौरान पुलिस को उसका मोबाइल मिला, जिसमें उसने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वह रोते हुए अपनी पत्नी तनु और उसके मायके पक्ष पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगा रहा था।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई और तकनीकी जांच के जरिए तीनों की लोकेशन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ट्रेस की। इसके बाद 29 मार्च को घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, वीडियो इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी है, जिसे अब कोर्ट में डिजिटल सबूत के रूप में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में पत्नी तनु, उसका भाई शिवा और मामा-ससुर कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं।
तीनों को दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वैवाहिक विवाद के चलते विशाल को लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

