विज्ञापन

भिलाई: गाड़ी डैमेज होने पर माता-पिता की डांट के डर से 21 साल के युवक ने उठाया खौफनाक कदम! BSNL टावर से कूदकर दे दी जान..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक छोटी सी गलती का डर इतना भारी पड़ गया कि 21 साल के युवक ने अपनी जिंदगी गंवा दी। भिलाई के नंदिनी नगर इलाके में यह घटना सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

भिलाई टावर घटना – युवक ने डर में उठाया कदम

जांच में सामने आया कि युवक एक दिन पहले गाड़ी चला रहा था, इसी दौरान उसकी गाड़ी दीवार से टकरा गई थी और डैमेज हो गई। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में था और माता-पिता की डांट का डर उसे लगातार परेशान कर रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसके माता-पिता नागपुर में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर में अकेले होने के कारण युवक ने यह कदम उठा लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे, निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिंदगी की हर मुश्किल का हल होता है, ऐसे में घबराने के बजाय अपनों से बात करें। ऐसी ही खबरों के लिए जुड़े रहें| 

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J