विज्ञापन

AI वीडियो से मचा बवाल! पूर्व CM भूपेश बघेल-सौम्या मामला गरमाया, 8 थानों में शिकायत, इंस्टाग्राम ID बैन..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ा एक कथित AI वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया और विरोध शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के साथ दिखाया गया है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे लेकर अलग-अलग 8 थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

Bhupesh Baghel AI Video Controversy Soumya Chaurasia Viral Video FIR CG Political News

जिस इंस्टाग्राम पेज से यह वीडियो शेयर किया गया था, उसके आईडी होल्डर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामला बढ़ने के बाद उस इंस्टाग्राम पेज को बैन कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किसने बनाया और सबसे पहले किसने इसे वायरल किया।

रविवार को कांग्रेस नेताओं ने एसएसपी विजय अग्रवाल से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद सोमवार को जिले के कई थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। जामगांव आर, कुम्हारी, भिलाई-3, नंदिनी नगर अहिवारा, जामुल, धमधा, अंडा, जेवरा सिरसा और रानीतराई सहित कई इलाकों में कार्यकर्ता थानों पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

पुलिस जांच में सामने आया कि जिन दो इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो पोस्ट किया गया था, उन्हें प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। हालांकि अब भी कांग्रेस कार्यकर्ता इन अकाउंट्स को संचालित करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वीडियो के स्रोत और इसे फैलाने वालों तक पहुंच बनाई जाएगी।

इधर राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दुर्ग एसएसपी को पत्र लिखकर साइबर जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने साफ कहा है कि तकनीक का गलत उपयोग कर किसी की छवि खराब करना, खासकर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री बनाना, गंभीर अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

यह भी पढ़े : गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!


यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla