घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडरवा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, सुरेश श्रीवास अपने दो बेटों के साथ शेख सलीम और चांदी खान को ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे थे। लेकिन जब दोनों घर पर नहीं मिले तो गुस्से में पूरे परिवार पर ता-बड़-तोड़ वार कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमलावर घर में घुस गए और बुजुर्ग महिला मुदाद बेगम समेत अन्य सदस्यों पर चाकू और तलवार से वार किए। बुजुर्ग महिला पर सबसे ज्यादा हमला किया गया,उसकी आँखे तक निकाल दी गयी जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई। परिवार की महिलाएं बचाने पहुंचीं तो उन पर भी वार किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
घायलों के मुताबिक, हमलावरों ने जो भी सामने आया, उसे नहीं छोड़ा। एक छात्रा ने बताया कि उसकी दादी को गंभीर चोटें आईं, भाई का चेहरा कट गया और चाची पर भी हमला किया गया।
घटना के बाद तीनों आरोपी खुद ही थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। वहीं घायल परिजन भी वाहन में भरकर थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरी घटना के पीछे अवैध संबंधों का विवाद है। बताया जा रहा है कि सुरेश श्रीवास की पत्नी के शेख सलीम के साथ संबंध थे। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, इस विवाद के चलते सुरेश की पत्नी ने कुछ महीने पहले तलाक ले लिया था। इसी बात से नाराज होकर सुरेश ने अपने बेटों के साथ इस घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



