जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान गुस्से में आकर एक युवक ने अपने ही दोस्त पर लाठी-डंडे से वा र कर दी, जिससे उसकी जा न चली गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की और घर के अंदर ही जमीन में शव को दबा दिया।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब घटना के करीब 9 दिन बाद आरोपी मिथलेश कुजूर खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बताई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि वह आत्मा के डर से काफी परेशान हो गया था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के मुताबिक, 25 मार्च की रात मृतक बृजलाल अपने दोस्त मिथलेश के घर गया था। वहां शराब पीने को लेकर बात हुई, लेकिन नवरात्रि होने के कारण बृजलाल ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान आरोपी का मोबाइल भी टूट गया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला गया और जांच शुरू कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं उसकी पत्नी की भूमिका की भी जांच की जा रही है|
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

