जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने सबसे पहले महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शुरुआती जांच शुरू की, तो कई गंभीर संकेत सामने आए, महिला के साथ दु-ष्क-र्म के बाद ह-त्या की गयी थी जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
बताया जा रहा है कि महिला के साथ गलत कृत्य के बाद उसकी जान ली गई है। जांच के दौरान ऐसे तथ्य भी सामने आए हैं, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
महामाया मंदिर द्वार के पास महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शरीर पर चोट के निशान थे, निजी अंग पर प्लास्टिक की बोतल पाये गए और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना से जुड़ी जानकारी मिल सके।
मृतिका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस के साथ एफएसएल और डॉग स्कॉड की टीम भी पहुंची और जांच शुरू की गई।
सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों के अनुसार, चिलम चौक के पास एक मटन दुकान के बाहर महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ अधिकारी और साइबर टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



