विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को मानसिक तनाव से राहत पाने मिलेगा ‘मेंटल ब्रेक’! विपश्यना शिविर के लिए 12 दिन की छुट्टी, ड्यूटी में होगी गिनती

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब काम के दबाव और मानसिक तनाव से राहत पाने के लिए उन्हें खास सुविधा दी जा रही है, जिससे वे खुद को बेहतर बना सकेंगे।

राज्य शासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब कर्मचारी विपश्यना ध्यान के 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने के लिए विशेष अवकाश ले सकेंगे

Chhattisgarh Employee Leave News

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अखिल भारतीय सेवा सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार स्पेशल कैजुअल लीव दी जाएगी। हर बार शिविर में शामिल होने के लिए यात्रा समय सहित अधिकतम 12 दिन का अवकाश मिलेगा।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। कर्मचारी को आवेदन के साथ संबंधित विपश्यना केंद्र का एडमिशन लेटर देना होगा। शिविर पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट कार्यालय में जमा करना अनिवार्य रहेगा।

अगर कोई कर्मचारी प्रमाण-पत्र जमा नहीं करता है, तो उसकी यह छुट्टी अन्य अर्जित अवकाश में समायोजित कर दी जाएगी।

अवकाश की मंजूरी संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा दी जाएगी, इस शर्त के साथ कि शासकीय काम प्रभावित न हो। खास बात यह है कि इस अवधि को ऑन ड्यूटी माना जाएगा और कर्मचारी को पूरा वेतन भी मिलेगा।

हालांकि, शिविर में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता या अन्य खर्च सरकार द्वारा नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J