विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आग उगलती गर्मी! राजनांदगांव में 45°C पहुंचा! रायपुर में पारा सामान्य से 5°C ऊपर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। यही वजह है कि गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है।


छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, 45°C के करीब पहुंचा तापमान

बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि दोपहर के समय बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर और चेहरे को ढककर निकलें।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। अप्रैल में जहां सामान्य अधिकतम तापमान करीब 39.5 डिग्री रहता है, वहीं अभी यह 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। यानी शहर में 4 से 5 डिग्री ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है।

दिन के साथ-साथ रातें भी अब गर्म हो गई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और लगातार असहजता बनी हुई है।

पुराने रिकॉर्ड देखें तो अप्रैल में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। 30 अप्रैल 1942 को रायपुर में 46.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 28 अप्रैल 1999 को 45.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ था। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार भी पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल का आखिरी हफ्ता सबसे ज्यादा गर्म रहता है। 25 से 30 अप्रैल के बीच अक्सर सबसे ऊंचा तापमान दर्ज होता है। अभी मौसम उसी दौर में प्रवेश कर रहा है, इसलिए आने वाले दिन और ज्यादा तपन भरे हो सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही हैं। हवा में नमी कम है और दबाव भी घट रहा है। इन कारणों से तेज धूप और गर्म हवाएं मिलकर हीट वेव जैसी स्थिति बना रही हैं।

हालांकि राहत के संकेत बहुत सीमित हैं। अप्रैल में आमतौर पर बहुत कम बारिश होती है। कभी-कभी हल्की आंधी, गरज-चमक या ओले गिर सकते हैं, लेकिन इससे राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकती।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। अगर यही हाल रहा, तो पारा 45 डिग्री तक पहुंचना तय माना जा रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, धूप से बचें और जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। क्योंकि यह समय इस सीजन के सबसे ज्यादा गर्म दिनों में बदल सकता है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla