विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के चलते 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टियां, दुर्ग सहित इन संभागों में हीट वेव अलर्ट, पारा 43°C तक पहुंचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी ने अब आम जनजीवन के साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों की छुट्टियां पहले घोषित कर दी हैं।

अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 15 जून 2026 तक जारी रहेगा। पहले यह छुट्टियां 1 मई से प्रस्तावित थीं, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए तारीख आगे बढ़ा दी गई।


छत्तीसगढ़ गर्मी अलर्ट स्कूल छुट्टी 2026 हीट वेव पारा 43 डिग्री

मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी करते हुए 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीट वेव) का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह सूखा बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। सबसे ज्यादा तापमान 43°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla