विज्ञापन

बंगाल सिस्टम का असर!छत्तीसगढ़ में 2 दिन का मौसम अलर्ट! आंधी-बारिश का कहर, 50 Km/h हवा और बिजली गिरने का खतरा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम का असर अब प्रदेश में साफ दिख रहा है, जिससे बारिश, तेज हवा और गरज-चमक का दौर शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।


छत्तीसगढ़ में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का मौसम अपडेट

बीते 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में रविवार सुबह तेज बारिश हुई, जिसके बाद धूप निकल आई। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक एक ट्रफ लाइन छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही है। इसी वजह से बादल, बारिश और गरज-चमक का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है।

इसके अलावा उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 4 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत दिए गए हैं।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J