रेलवे विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच 10 पैसेंजर ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं। इन ट्रेनों का सीधा असर बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
क्यों रद्द हुई ट्रेनें?
दरअसल, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जांजगीर-नैला स्टेशन पर प्री-नॉन और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही रोकने के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।
यात्रियों के लिए क्या है वैकल्पिक व्यवस्था?
रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 और 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
16 से 27 अप्रैल तक गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। वहीं, झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर से ही शुरू होगी। यानी इन ट्रेनों का आंशिक संचालन रहेगा।
गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का असर
नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर भी बड़ा काम प्रस्तावित है। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पुरानी लाइन हटाकर नई ट्रैक बिछाई जाएगी। इस कारण लगभग 20 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिससे कई रूट पर असर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द
ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं, 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक नहीं चलेगी।
गोंडवाना एक्सप्रेस भी कई दिन बंद
ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
वहीं, 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को निरस्त की गई है।
समता एक्सप्रेस पर भी असर
12807 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल को रद्द रहेगी।
जबकि 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को नहीं चलेगी।
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले NTES या 139 पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इससे आपको सफर के दौरान होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।
ऐसी ही लोकल और जरूरी अपडेट के लिए जुड़े रहें, ताकि आपकी यात्रा से जुड़ी हर जानकारी समय पर मिलती रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



