रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विधिवत ध्वजारोहण किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा को लगातार आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया और कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा छत्तीसगढ़ पर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने जिस सोच और दृष्टि के साथ राज्य का निर्माण किया था, उनकी सरकार उसी दिशा में काम कर रही है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री साय ने अमित जोगी को मिली आजीवन सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि “देर आए, दुरुस्त आए” और न्यायालय का निर्णय उचित है, क्योंकि इस मामले में अमित जोगी मुख्य आरोपी रहे हैं।
इसी दौरान पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव को लेकर भी मुख्यमंत्री साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे वहां से होकर लौटे हैं और जनता में ममता बनर्जी के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है और बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

