ईरान युद्ध के बीच अब कोरोना की वापसी की खबरें लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। कोविड-19 का नया वैरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैलता हुआ कई देशों तक पहुंच चुका है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नया वैरिएंट अब तक 23 देशों में दस्तक दे चुका है, जिसमें सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखा जा रहा है। वहां यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार BA.3.2, ओमिक्रॉन का ही एक नया रूप है, जिसने पहले भी दुनिया को बड़ा झटका दिया था।
.jpg)
इस वैरिएंट की पहचान सबसे पहले नवंबर 2024 में अफ्रीका में हुई थी। इसके बाद 2025 में यह धीरे-धीरे अलग-अलग देशों में फैलता गया और फरवरी 2026 तक 23 देशों में पहुंच गया। अमेरिका में इसका पहला मामला जून 2025 में सामने आया था, और अब वहां के 29 राज्यों के सीवेज पानी में इसके संकेत मिल रहे हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 70 से 75 जेनेटिक बदलाव पाए गए हैं। यही हिस्सा वायरस को शरीर की कोशिकाओं में घुसने में मदद करता है। इतनी ज्यादा बदलाव की वजह से वैक्सीन इसे पहचानने में कठिनाई महसूस कर सकती है।
इस खतरे को पहचानने के लिए वैज्ञानिक ‘वेस्टवॉटर मॉनिटरिंग’ यानी सीवेज पानी की जांच का सहारा ले रहे हैं। अमेरिका में अस्पतालों में मरीज बढ़ने से पहले ही गंदे पानी में इस वैरिएंट के संकेत मिल गए थे। हालांकि, 2022 के बाद से इस तरह के डेटा शेयरिंग सिस्टम में कमी आना भी चिंता का विषय बन गया है।
इस वैरिएंट का नाम ‘Cicada’ एक खास वजह से रखा गया है। सिकाडा एक ऐसा कीड़ा होता है जो लंबे समय तक जमीन के नीचे छिपा रहता है और अचानक बाहर आकर सबको चौंका देता है। ठीक उसी तरह यह वैरिएंट भी लंबे समय तक नजरों से बचकर फैलता रहा।
भारत की बात करें तो फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। INSACOG के अनुसार देश में XFG वैरिएंट के 163 मामले सामने आए हैं, जो ओमिक्रॉन का ही एक बदला हुआ रूप है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के जरिए BA.3.2 के फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन पुराने वेरिएंट्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। ऐसे में नया ‘Cicada’ वैरिएंट शरीर के लिए एक नया खतरा बन सकता है। हालांकि, वैक्सीन अभी भी गंभीर स्थिति और अस्पताल में भर्ती होने से बचाने में मददगार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे


