विज्ञापन

देश में आज से डिजिटल जनगणना शुरू, 33 सवाल होंगे, लिव-इन कपल शादीशुदा माने जाएंगे,इन 3 सवालों के जवाब देने से बचे!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश में आज से जनगणना-2027 की शुरुआत हो गई है और इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में लिव-इन कपल्स को शादीशुदा मानने का नियम है, लेकिन इसके साथ ही कुछ ऐसे सवाल भी हैं जिनका जवाब देना जरूरी नहीं है।

करीब 5 साल की देरी के बाद शुरू हुई यह जनगणना 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी। पहले चरण में मकानों की गिनती यानी ‘हाउस लिस्टिंग’ होगी। इसके बाद फरवरी 2027 में दूसरा चरण आएगा, जिसमें जनसंख्या और जाति से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी।


इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए सीधे आपके घर की जानकारी स्मार्टफोन में दर्ज करेंगे। ‘जियो-रेफरेंसिंग’ तकनीक के जरिए हर घर की लोकेशन मैप पर दर्ज की जाएगी, ताकि कोई भी घर छूटे नहीं।

जनगणना के दौरान आपसे कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें घर की बनावट, फर्श-दीवार-छत का मटेरियल, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग और समुदाय, घर का मालिकाना हक, पानी-बिजली जैसी सुविधाएं और वाहन की जानकारी शामिल होगी। साथ ही परिवार के खान-पान और घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या भी पूछी जाएगी, जहां लिव-इन कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा।

लेकिन ध्यान रखें, हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं है , इन सवालों के जवाब देने से बचे-
1) अगर कोई कर्मचारी आपकी आमदनी, बैंक बैलेंस या कमाई से जुड़ा सवाल 
2) आधार, पैन या किसी भी पहचान पत्र को दिखाने का दबाव डाला जाए, तो यह जरूरी नहीं है।
3) बैंक खाता नंबर, ओटीपी जैसी निजी जानकारी

कुछ नियमों में भी बदलाव हुआ है। मोबाइल में FM होने पर उसे रेडियो माना जाएगा, लेकिन मोबाइल पर वीडियो देखना टीवी नहीं माना जाएगा। ट्रैक्टर को कार या जीप की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। अगर घर में अलग से किचन नहीं है, तो उसे रसोई नहीं माना जाएगा।

यह जनगणना देश की भविष्य की योजनाओं की नींव मानी जा रही है। इसलिए सही जानकारी देना जरूरी है, लेकिन अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखना भी उतना ही अहम है।

ऐसी ही जरूरी और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें, हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J