विज्ञापन

भिलाई MMS कांड में नया मोड़: विधायक देवेंद्र यादव ने खुद दिया VIDEO सैंपल, बोले- चुनाव से पहले फैलाई गई थी भ्रामक कहानी

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में वायरल MMS मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस बार खुद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव थाने पहुंचे और अपना फोटो व VIDEO सैंपल देकर जांच को तेज करने की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और लोगों के बीच फैले भ्रम को खत्म करना जरूरी है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने विधायक द्वारा दिए गए सैंपल को रिकॉर्ड में सुरक्षित रख लिया है ताकि वायरल VIDEO की जांच सही तरीके से की जा सके।


Devendra Yadav MMS Case Investigation

दरअसल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान एक कथित MMS तेजी से वायरल हुआ था। इस VIDEO में एक युवक को एक युवती के साथ आ-प-त्ति-ज-न-क हालत में दिखाया गया था। उस समय विपक्ष ने आरोप लगाया था कि VIDEO में दिख रहा युवक विधायक देवेंद्र यादव हैं और इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

हालांकि, विधायक ने शुरू से ही इस VIDEO को फर्जी और छवि खराब करने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि यह सब चुनाव के समय माहौल बिगाड़ने और लोगों को भ्रमित करने के लिए किया गया।

शनिवार (11 अप्रैल) को थाने पहुंचने से पहले विधायक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने करीब 3 साल पहले ही FIR दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने नोटिस को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि समय पर सूचना नहीं दी गई, फिर भी वे जांच में पूरा सहयोग करने पहुंचे हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि अगर अन्य मामलों में निष्पक्ष जांच हो सकती है, तो उनके मामले में भी सच्चाई सामने लाने के लिए पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने हर तरह से सहयोग देने की बात दोहराई।

इस मामले में उस समय भावुक क्षण भी सामने आए थे, जब VIDEO वायरल होने के बाद विधायक मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने दावा किया था कि पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि VIDEO में दिख रहा व्यक्ति कोई और है।

बताया जा रहा है कि यह VIDEO सबसे पहले हैदराबाद से सामने आया था, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। विधायक ने आरोप लगाया कि यह उनके खिलाफ एक साजिश थी, जिसका मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना था।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla