घर बैठे बनाओ रील और पाओ इनाम, धमतरी में 17 से 24 अप्रैल तक खास प्रतियोगिता! टूरिज्म को मिलेगा नया उछाल..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :धमतरी में युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है, जहां अब आपकी क्रिएटिविटी ही आपको पहचान और इनाम दिला सकती है। जिला प्रशासन ने जिले की खूबसूरती को दुनिया तक पहुंचाने के लिए खास रील और फोटोग्राफी प्रतियोगिता शुरू की है।

यह प्रतियोगिता 17 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य धमतरी के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसके साथ ही युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मजबूत मंच भी दिया जा रहा है।


इस प्रतियोगिता में जिले के युवा, फोटोग्राफी के शौकीन, सोशल मीडिया क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और आम नागरिक भी हिस्सा ले सकते हैं।

प्रतिभागियों को धमतरी के प्रसिद्ध और प्राकृतिक स्थलों जैसे गंगरेल बांध, रुद्री, सिहावा क्षेत्र के पहाड़, घने जंगल, झरने, धार्मिक स्थल और ग्रामीण जीवन की झलक को अपनी रील या फोटो में कैद करना होगा। खास बात यह है कि कम चर्चित और अनदेखे स्थानों को भी सामने लाने की कोशिश की जा रही है।

अपनी रील, फोटो और वीडियो को प्रतिभागियों को व्हाट्सएप नंबर +91 6268520889 पर तय समय के भीतर भेजना होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि सभी एंट्री पूरी तरह मौलिक होनी चाहिए और धमतरी के पर्यटन स्थलों पर आधारित होनी जरूरी है।

इस प्रतियोगिता की सबसे अलग बात यह है कि इसमें विजेताओं का चयन जजों के बजाय सोशल मीडिया एंगेजमेंट के आधार पर होगा। जिस प्रतिभागी की रील या फोटो को सबसे ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट मिलेंगे, वही विजेता बनेगा।

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे युवाओं में उत्साह और रचनात्मकता को और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, प्रतिभागियों को अपनी कला को बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाने का मौका भी मिलेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चयनित रील और फोटो को “Yuva Fest” के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर साझा किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक पहचान मिलेगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए धमतरी की खूबसूरती देश-दुनिया तक पहुंचाने की यह पहल समय के साथ एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।



यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla