विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई के धमधा क्षेत्र में अफ्रीकी स्वाइन फीवर का अलर्ट! 300 सुअरों की मौत, 21 गांव-5 वार्ड अलर्ट जोन घोषित

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में अफ्रीकी स्वाइन फीवर ने हालात गंभीर कर दिए हैं। धमधा ब्लॉक में तेजी से फैले इस संक्रमण के कारण 300 से ज्यादा सुअरों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया है।

स्टील सिटी दुर्ग-भिलाई के धमधा क्षेत्र में संक्रमण फैलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। हालात को देखते हुए मुड़पार से लगे 21 गांवों और 5 वार्डों को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित किया गया है।


दुर्ग में अफ्रीकी स्वाइन फीवर के बाद प्रभावित क्षेत्र और प्रशासन की कार्रवाई

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के मुताबिक, प्रभावित फार्म से 1 किलोमीटर के दायरे को इन्फेक्टेड जोन और 1 से 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को सर्विलांस जोन में रखा गया है। यह आदेश अगले 6 महीने या नए निर्देश तक लागू रहेगा।

सर्विलांस जोन में नारधा, मोहंदी, ओखरा, चेटूवा, खेरधी, ढौर, रिगंनी और मुरमुदा सहित कई गांव शामिल हैं। इसके साथ ही कंडरका, सेमरिया, नंदौरी, हिंगनाडीह, गोढी, ढाबा, अछोटी, दादर, बोरसी, लिमतरा, मुर्रा, खेदामारा, जामूल और सूरडूंग वार्ड को भी इसमें जोड़ा गया है।

प्रशासन ने इन्फेक्टेड जोन से सुअरों और उनसे जुड़े उत्पादों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं सर्विलांस जोन में सुअर बाजार, दुकानें और डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता और पशु रोग नियंत्रण अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह राज्य में पहला मामला है, जहां इतनी बड़ी संख्या में सुअर अफ्रीकी स्वाइन फीवर से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कुछ सुअरों की मौत हुई, जबकि अन्य संक्रमित सुअरों को जहरीला इंजेक्शन देकर मारना पड़ा।

अब संक्रमण के स्रोत का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम विस्तृत जांच और सर्वे करेगी।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla