विज्ञापन

दुर्ग में फसल बर्बाद करने के शक में दो संरक्षित प्रजाति के लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या! एक शव दफन, दूसरा कुत्तों ने नोचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के ग्राम दनिया (बोरी) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो लंगूरों को एयरगन से मार दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को वन विभाग और पुलिस की टीम ने गांव में संयुक्त कार्रवाई की। जांच में पता चला कि गांव के ही निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद दोनों लंगूरों की मौके पर ही मौत हो गई।



बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि ये लंगूर उसकी चना फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी शक के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद एक लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया गया, जबकि दूसरे को खुले में छोड़ दिया गया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गांव में पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया और मौके से एयरगन व लंगूर का शव बरामद किया गया।

वन विभाग के अनुसार, मारे गए लंगूर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि लंगूरों की मौत एयरगन के छर्रों से हुई।

इस मामले में वन विभाग ने अजय पटेल के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर 21 अप्रैल तक जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J