विज्ञापन

दुर्ग में 5 साल की बच्ची को किडनैप कर दु:@#$%र्म! मुंह में कपड़ा बाँध बोरे में भरकर फेंका! बच्ची का ईलाज जारी, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उतई थाना इलाके से सामने आई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। चॉकलेट लेने निकली 5 साल की मासूम के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने ऐसा कांड किया, जिसे सुनकर गांव में गुस्सा भड़क उठा।

बताया जा रहा है कि बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह पास की दुकान पर चॉकलेट लेने गई। वहीं पहले से मौजूद आरोपी धनेश्वर साहू, जो उसे जानता था, उसे बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की।



इसके बाद आरोपी ने बच्ची का मुंह तकिया कवर से बांध दिया और उसे बोरे में भरकर घर के पीछे खंडहर के पास कुएं के करीब फेंक दिया। उधर, बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और धीरे-धीरे पूरा गांव खोज में जुट गया।

दोपहर करीब 2 बजे दो युवकों को कुएं के पास एक बोरा पड़ा दिखा, जिसमें हलचल हो रही थी। जब उन्होंने बोरा खोला तो अंदर मासूम बच्ची मिली। उसका मुंह बंधा था और वह सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत स्थिर बताई गई है।

बच्ची को खोजने वाले युवकों ने बताया कि बोरे के अंदर बच्ची बुरी हालत में थी, वह हांफ रही थी और पसीने से भीगी हुई थी। इतना डर चुकी थी कि कुछ बोल नहीं पा रही थी। आरोपी ने तकिये के खोल से उसका मुंह बांधा था, जिसे बाद में पुलिस ने भी बरामद किया।

घटना के बाद गांव में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, लेकिन रात करीब 9 बजे 150 से ज्यादा ग्रामीण उतई थाने पहुंच गए और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा के अनुसार, मेडिकल जांच में बच्ची के साथ गलत काम की पुष्टि हुई है। आरोपी मजदूरी करता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। उसके घर से अहम सबूत भी मिले हैं।

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजने की तैयारी है। गांव में फिलहाल एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।


ऐसी ही छत्तीसगढ़ की हर बड़ी और अहम खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J