भिलाई के खुर्सीपार इलाके में मंगलवार दोपहर एक युवक नकली पिस्टल लेकर लोगों को डराता हुआ घूम रहा था। जीरो स्ट्रीट स्थित शहीद भगत सिंह गार्डन के पास वह राहगीरों को हथियार दिखा रहा था और सोशल मीडिया पर भी फोटो डाल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी टी. मधुसूदन (30) को पकड़ लिया। तलाशी में ‘रेंजर टॉय गन’ और प्लास्टिक की गोलियां मिलीं। आरोपी ने बताया कि उसने इसे ऑनलाइन मंगाया था और लोगों पर धाक जमाने के लिए साथ रखता था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया। मनीष दास बैरागी, साजन बैरागी और लक्ष्य साहू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से यामाहा FZ-S और CD डीलक्स बाइक बरामद की गई हैं। ये आरोपी अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर बेचते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इधर 14 अप्रैल को जिले में चो*री की 4 घटनाएं सामने आईं। जामुल, मोहन नगर और पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में बंद घर, निर्माण स्थल और सड़क किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाया गया। कहीं ताला तोड़कर तो कहीं दीवार तोड़कर वारदात की गई। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जामगांव आर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। बटरेल गांव के पास राजा तालाब शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर ताराचंद देवांगन (50) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 2.5 किलो गांजा, 1300 रुपए नकद और मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा बेचने के लिए लाया था। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं एक चौंकाने वाला मामला शिक्षा विभाग से भी सामने आया है। निलंबित शिक्षक शेषनारायण साहू ने ईमेल के जरिए खुद की बहाली का फर्जी आदेश जारी कर दिया। उसने सामान्य प्रशासन विभाग के लेटरहेड का इस्तेमाल किया था। आदेश की भाषा संदिग्ध लगने पर जांच शुरू हुई, जिसमें पता चला कि ईमेल उसके निजी आईडी से भेजा गया था। अब मामला गंभीर हो गया है और फर्जी साबित होने पर FIR दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)

