विज्ञापन

दुर्ग-भिलाई में गर्मी का तांडव! 39.8°C पहुंचा पारा,छ्ग में अगले 4 दिनों में तापमान और लू बढ़ने के संकेत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में सोमवार को गर्मी ने ऐसा असर दिखाया कि लोग दिनभर झुलसते नजर आए। इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ और पारा सीधे 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी ज्यादा राहत नहीं मिली। तेज धूप और गर्म हवाओं ने माहौल को पूरी तरह तपता बना दिया। दिनभर चल रही लू जैसी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।


दुर्ग-भिलाई में तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोग

सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से बचने के लिए छाते, गमछे और दूसरे उपाय करते दिखे। दोपहर के समय सड़कों पर कम भीड़ नजर आई, क्योंकि लोग तेज धूप से बचते रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा तेज हो जाएगी।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से लगातार गर्म और शुष्क हवाएं आ रही हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी संभव है।

4 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। वहीं 15 अप्रैल से दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश के मध्य हिस्सों में हीट वेव जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है।

प्रदेशभर में भी गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अगले चार दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे कई इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है।

राजनांदगांव में सबसे अधिक 42°C तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम 18.2°C रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों तक भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रह सकता है।


यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla